• Home
  • News
  • 24 hours bandh announced in Kedarnath Dham, passengers may have to face trouble, know what is the reason

केदारनाथ धाम में 24 घंटे बंद का एलान, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानें क्या है वजह

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 16, 2023 07:09 AM
24 hours bandh announced in Kedarnath Dham, passengers may have to face trouble, know what is the reason

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल धाम में 24 घंटे के लिए बंद का एलान किया गया है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को असुविधाएं हो सकती हैं।  भूमि अधिग्रहण और नोटिस को लेकर केदारनाथ धाम में व्यापार संघ का 24 घंटे बंद का एलान है। केदारनाथ में दुकानें, ढाबे सभी बंद हैं। अपनी मांगों को लेकर केदारनाथ में व्यापारियों, तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों ने यहां जुलूस निकाला। शासन प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों ने नाराजगी जताई। कहा, पुननिर्माण में सहयोग के बाद भी भूमि अधिग्रहण को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। साथ ही सरकारी भूमि में अतिक्रमण की बात कहकर प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं।


संबंधित आलेख: