रुद्रपुर के सिटी क्लब में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस! अमर योग क्लब द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम, योग के साथ-साथ देशभक्ति गीतों पर झूमें लोग
रुद्रपुर के सिटी क्लब में आज अमर योग क्लब के तत्वावधान में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कवियत्री मीना अरोरा और अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले योग एवं ध्यान गुरू अशोक कालरा ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को योगासन कराए और सुखी एवं निरोगी जीवन के लिए योग को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर करने के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि तनाव दूर करने के साथ-साथ योग हमें बहुत सारी बीमारियों से भी दूर रखता है। इस दौरान योग गुरू कालरा द्वारा लिखे गए 22 विचारों की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदेमातरम से गूंज उठा। मुख्य अतिथि मीना अरोरा ने अमर योग क्लब का आभार जताते हुए कविताएं और देशभक्ति गीतों से समां बांधा। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर अशोक अदलखा, नरेश घई, हरीश कुमार, सुरेश, अशोक सागर, युगराज रघुवंशी सहित तमाम गणमान्य लोग और क्लब के सदस्य मौजूद रहे।