• Home
  • News
  • A buzz was created as soon as Emraan Hashmi arrived in Mussoorie, with fans gathering at the shooting location! Uttarakhand is rapidly becoming a preferred destination for filmmakers and web series producers.

इमरान हाशमी के मसूरी पहुंचते ही बढ़ी हलचल, शूटिंग स्थल पर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा! उत्तराखंड तेजी से बन रहा फिल्म और वेब सीरीज निर्माताओं की पसंदीदा डेस्टिनेशन

editor
  • Awaaz Desk
  • June 24, 2026 10:06 AM
A buzz was created as soon as Emraan Hashmi arrived in Mussoorie, with fans gathering at the shooting location! Uttarakhand is rapidly becoming a preferred destination for filmmakers and web series producers.

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों एक बार फिर फिल्मी गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हुए हैं। अभिनेता की मौजूदगी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। शूटिंग स्थल पर दिनभर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा और लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। इमरान हाशमी इन दिनों मसूरी और आसपास के खूबसूरत स्थलों पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, वहीं अभिनेता ने भी कई प्रशंसकों का अभिवादन कर उनका उत्साह बढ़ाया।
दरअसल, उत्तराखंड सरकार लंबे समय से राज्य को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य से सरकार ने फिल्म नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव और रियायतें दी हैं। शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों को आसान किया गया है तथा फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं। सरकार की नई फिल्म नीति का ही असर है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में फिल्मों, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग में लगातार बढ़ोतरी हुई है। देहरादून, मसूरी, नैनीताल, टिहरी, औली और चमोली जैसे क्षेत्र फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बनते जा रहे हैं।

 


संबंधित आलेख: