बाजपुर में चीनी मिल की सह इकाई को लीज पर देने की टेंडर प्रक्रिया को तत्काल रोकने के लिए नेता प्रतिपक्ष समेत किसान और श्रमिकों का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम धामी से! सौंपा मांग पत्र
देहरादून में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल द्वारा आसवनी को लीज/रेंट/पीपीपी मोड आमंत्रित की गई निविदा को निरस्त करने के लिए प्रतिनिधि मंडल द्वारा वार्ता की गई। मुख्यमंत्री प्रतिनिधिमंडल की वार्ता से संतुष्ट होते हुए तत्काल उत्तराखंड शुगर के एमडी उदय राज सिंह से दूरभाष पर निर्देशित किया और आसवनी की टेंडर प्रक्रिया को तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए। नेता प्रतिपक्ष द्वारा ज्ञापन व अश्वनी आधुनिकरण हेतु तैयार की गई डीपीआर व मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सौंपी गई, जिस पर शीघ्र निरीक्षण कराकर अश्वनी के आधुनिकरण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आश्वासन दिया।

इस मौके पर उपस्थित किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, चीनी मिल श्रमिक यूनियन नेता वीरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह जिला किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह लाल सिंह शेर सिंह जीवन सिंह विजय शर्मा दौलत सिंह परमजीत हांडा रामशरण आदि उपस्थित रहे।