उत्तराखण्ड में महाशिवरात्रि पर आस्था का महासंगम! सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, मंदिर को भव्य-दिव्य बनाने का लिया संकल्प
खटीमा। आज प्रदेशभर में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तजनों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर तक जारी रहा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडव कालीन मंदिर वनखंडी महादेव में पहुंच जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सीएम धामी ने भोलेनाथ से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की भी कामना की। सीएम धामी ने प्राचीन वन खंडी महादेव मंदिर के विकास को प्लान के तहत आगे बड़ा इस धार्मिक स्थल को भव्य एवं दिव्य बनाए जाने की बात कही। वहीं सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। सीएम धामी ने कहा वनखंडी महादेव मंदिर दिव्य एवं प्राचीन है। इस मंदिर को भव्य एवं दिव्य बनाने की दिशा में लगातार जारी किया जा रहा है। आने वाले समय में यह प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात हो उसके लिए प्लान के तहत काम किया जाएगा। मंदिर के विकास के साथ साथ धार्मिक पर्यटन विकसित हो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने खटीमा के सिविल न्यायालय में पहुंचकर अधिवक्ताओं के लिए लगभग एक करोड़ की लागत से बने चैंबर्स का लोकार्पण किया। चेंबर निर्माण पर खुशी का इजहार करते हुए खटीमा बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। साथी उन्होंने मुख्यमंत्री से अन्य चैंबर्स के निर्माण के लिए 5 करोड़ की घोषणा की भी मांग की। वहीं मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा सिविल न्यायालय में क्रम बद्ध तरीके से अन्य चैंबर्स निर्माण के लिए खटीमा बार को आश्वस्त किया।