• Home
  • News
  • A horrific murder in Delhi: A husband is accused of murdering his wife and three innocent daughters with a sharp weapon! The accused has fled after the incident.

दिल्ली में खौफनाक हत्याकांडः पति पर पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या का आरोप! वारदात के बाद आरोपी फरार

  • Awaaz Desk
  • February 25, 2026 06:02 AM
A horrific murder in Delhi: A husband is accused of murdering his wife and three innocent daughters with a sharp weapon! The accused has fled after the incident.

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों में तीन मासूम बच्चियां और उनकी मां शामिल हैं, जिनके गले धारदार हथियार से रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक आज समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क के एक मकान में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में तीन छोटी बच्चियों और एक महिला के शव पड़े मिले। सभी के गले पर गहरे घाव थे, जो किसी तेज धार वाले हथियार के थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अनीता और उनकी तीन बेटियों (उम्र तीन, चार और पांच वर्ष) के रूप में हुई है। अनीता और उसकी बेटियां बिहार के पटना जिले की मूल निवासी थीं। परिवार दिल्ली के आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले मुंचन के साथ इसी पते पर रह रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनीता का पति मुंचन केवट घटना के बाद से ही फरार है और उसे इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर और किसी भी हलचल न होने पर पुलिस को सूचित किया था।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। 
 


संबंधित आलेख: