• Home
  • News
  • A horrific road accident in Dausa, Rajasthan: A car breaks a divider and collides with a truck! Six friends die on the spot, and the village is in mourning.

राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसाः डिवाइडर तोड़ ट्रक से भिड़ी कार! छह दोस्तों की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

  • Awaaz Desk
  • February 11, 2026 04:02 AM
A horrific road accident in Dausa, Rajasthan: A car breaks a divider and collides with a truck! Six friends die on the spot, and the village is in mourning.

नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां दौसा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहरामच मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ, जब सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: