• Home
  • News
  • A major question mark is the capital's security: A speeding car broke through the VIP gate of the Delhi Assembly and entered inside! The accused is absconding, and police and agencies are on high alert.

राजधानी की सुरक्षा पर बड़ा सवालः दिल्ली विधानसभा के वीआईपी गेट को तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार! आरोपी फरार, पुलिस और एजेंसियां हाई अलर्ट पर

  • Awaaz Desk
  • April 06, 2026 10:04 AM
A major question mark is the capital's security: A speeding car broke through the VIP gate of the Delhi Assembly and entered inside! The accused is absconding, and police and agencies are on high alert.

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां विधानसभा की सुरक्षा में गंभीर सेंध लगने का मामला उजागर हुआ है। सोमवार को विधानसभा परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात कार ने अचानक वीआईपी गेट (गेट नंबर-2) पर तेज रफ्तार से पहुंचकर सुरक्षा बैरियर को तोड़ दिया और अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि यह गेट विधानसभा का अत्यंत संवेदनशील प्रवेश द्वार है, जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इसके बावजूद कार का इस तरह से अंदर घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही परिसर में दाखिल हुई, उसने गेट पर लगे बूम बैरियर को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और जांच की कमान संभाल ली है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह चूक कैसे हुई। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
 


संबंधित आलेख: