उत्तराखण्ड बजट सत्र पर बड़ा अपडेटः 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में गूंजेगी सदन की कार्यवाही! गैरसैंण में तैयारियां तेज
देहरादून। उत्तराखण्ड में बजट सत्र को लेकर बड़ा अपड़ेट सामने आया है। सरकार ने बजट सत्र को लेकर तारीख तय कर दी है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार बजट सत्र 9 से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के संकेत दे दिए थे। इसके आधार पर विधानसभा सचिवालय ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी थी। इस बीच बजट सत्र में क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को उठाने के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक सर्तक दिख रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं। सत्र होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है। बजट सत्र को देखते हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक भी होमवर्क करने में लगे हैं।
