• Home
  • News
  • A media delegation from Uttarakhand met Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai.

उत्तराखण्ड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल दल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

editor
  • Awaaz Desk
  • September 19, 2026 06:09 AM
A media delegation from Uttarakhand met Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai.

रायपुर। अभी तक महुआ के बीज का प्रयोग औषधियों में ही किया जाता था,लेकिन छत्तीसगढ़ में महुआ के फूलों से बहुत ही स्वादिष्ट लड्डू भी तैयार किए जाते हैं। इसका निर्यात भी किया जाता है। इसका पेय पदार्थ भी बनाए जाते हैं। गुरुवार को पीआइबी देहरादून के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल दल गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महुआ के फूलों से शराब बनाते थे, लेकिन अब इसके फूलों से गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं और इसका निर्यात भी होता है। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह लड्डू डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता, इमली को वैल्यू एडिशन कर उत्पाद तैयार कर पैकेजिंग किया जाता है। सरगुजा और बस्तर संभाग में बीड़ी पत्ते का बहुत काम होता है और वहां का मुख्य रोजगार है। इस पेशे से करीब 13 लाख परिवार जुड़े हैं।जंगल में बीड़ी पत्ते तोड़ने के लिए जाते हैं, उन्हें सरकार साढ़े पांच हजार रुपये देती है। इससे तैयार उत्पादों को जब बाजार में सरकार बेचती है तो इसका लाभांश भी उन्हें दिया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त राज्य हो गया है। यह सब केंद्र की भाजपा सरकार की देन है। केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के लिए बहुत कुछ दिया है। छत्तीसगढ़ को रेलवे सेक्टर में केंद्र सरकार के बजट में 21 गुना वृद्धि हुई है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए बजट मिलता है। उन्होंने कहा कि पशुओं की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सौ से अधिक गोशालाएं संचालित हैं। पशुओं के रखरखाव के लिए राज्य में सुरभि गोधाम योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। तब से अबतक उनके 25 वर्ष शानदार कार्यकाल हुए हैं। इसीलिए सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा की है। अभियान के दौरान 17 कार्यक्रम होंगे। पहले दिन आशीर्वाद कार्यक्रम किया गया। लोग कम से कम एक दीया घर में जलाएंगे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 लाख से अधिक दीयें जलाए गए। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम हुआ और श्रमिकों को सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उन्हें पांच साल काम करने का मौका मिला था। उनकी कार्यशैली, स्वभाव और विजन से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में विकास के बहुत संभावनाएं हैं। इस मौके पर पीआइबी देहरादून के संजीव सुंदरियाल, मुख्यमंत्री सलाहकार आरके दास आदि मौजूद थे।


संबंधित आलेख: