• Home
  • News
  • A sensational case from Maharashtra: First, two children were killed by a train! Then, their parents hanged themselves at home. Four deaths leave many questions unanswered.

महाराष्ट्र से सनसनीखेज मामलाः पहले दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत! फिर घर में माता-पिता की फांसी, चार मौतों ने कई सवाल छोड़े

editor
  • Awaaz Desk
  • December 25, 2025 10:12 AM
A sensational case from Maharashtra: First, two children were killed by a train! Then, their parents hanged themselves at home. Four deaths leave many questions unanswered.

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि परिवार के दो बच्चों के शरीर रेलवे ट्रैक पर पाए गए और घर पर माता-पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस परिवार के दो बच्चों ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। ऐसा बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों का एक्सीडेंट हुआ या फिर उन्होंने आत्महत्या की। वहीं बच्चों के माता-पिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि पूरा मामला क्या है।


संबंधित आलेख: