• Home
  • News
  • A sensational incident in Pauri: A businessman's body was found inside a shop on Dhara Road! The market was in a state of panic, and the police began investigating.

पौड़ी में सनसनीखेज घटनाः धारा रोड स्थित दुकान के भीतर मिला व्यापारी का शव! बाजार में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

  • Awaaz Desk
  • February 07, 2026 08:02 AM
A sensational incident in Pauri: A businessman's body was found inside a shop on Dhara Road! The market was in a state of panic, and the police began investigating.

पौड़ी। उत्तराखण्ड के पौड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां धारा रोड में एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक आज व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और अंदर दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। प्राथमिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी। घटना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस हर पहलू से की जांच कर रही है।
 


संबंधित आलेख: