• Home
  • News
  • A sensational revelation in the Rudrapur gang rape case! A woman returning from the Gandhi Park Saras Mela was taken to a deserted, cold road by her brother-in-law and handed over to the rapists. Police have arrested four accused.

रुद्रपुर गैंगरेप कांड का सनसनीखेज खुलासा! गांधी पार्क सरस मेले से लौट रही महिला को देवर ने ही सुनसान ठंडी सड़क ले जाकर दरिंदों के हवाले किया, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Awaaz Desk
  • February 26, 2026 09:02 AM
A sensational revelation in the Rudrapur gang rape case! A woman returning from the Gandhi Park Saras Mela was taken to a deserted, cold road by her brother-in-law and handed over to the rapists. Police have arrested four accused.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में हुए गैंगरेप केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित महिला का देवर भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी संलिप्तता अहम मानी गई है। दरअसल, 24 फरवरी 2026 को पीड़िता ने तहरीर सौंपते हुए बताया था कि 22 फरवरी को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। तभी रात्रि लगभग 9 बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो मोटर साइकिलों से आए और पीड़िता को ठण्डी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया और वीडियो भी बनाया गया। मामला सामने आने के बाद जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था। 

देवर की मिलीभगत आई सामने
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने घर से गांधी पार्क सरस मेले में गई थी, वापसी में उसका देवर करन उसे पैदल-पैदल मोदी मैदान पर ले गया। जहां पर उसने पहले से मौजूद राजा रस्तोगी, विशाल और चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की। बात करने के बाद चाइना, करन व पीड़िता को मोटर साइकिल से लेकर ठण्डी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया, जो एफएसएल के पीछे है। वहां पर पीछे-पीछे विशाल व राजा रस्तोगी भी आ गए। जहां पर पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने भी पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद पीड़िता के देवर करन तथा विशाल भी थे, जिनके द्वारा इस कृत्य का कोई विरोध नहीं किया गया, जिसके बाद विवेचना में धाराएं बढ़ाई गईं। 

ऐसे पकड़े गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (अपराध), पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा संयुक्त रूप से पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग की गई। जांच आगे बढ़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 25 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय के पास से आरोपियों की गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने राजा रस्तोगी निवासी खेड़ा, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू निवासी भदईपुरा, करन सिंह निवासी भदईपुरा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभय सक्सेना उर्फ चाइना निवासी भदईपुरा को 24 फरवरी को विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। 


संबंधित आलेख: