• Home
  • News
  • A shocking incident in Uttarakhand: A four-year-old child is crushed under his father's car while backing it into the courtyard of his home, devastating his family in an instant.

उत्तराखण्ड में दिल दहला देने वाली घटनाः घर के आंगन में कार बैक करते वक्त पिता की गाड़ी के नीचे दबा चार साल का मासूम, पलभर में उजड़ गया परिवार

  • Awaaz Desk
  • January 14, 2026 08:01 AM
A shocking incident in Uttarakhand: A four-year-old child is crushed under his father's car while backing it into the courtyard of his home, devastating his family in an instant.

हरिद्वार। हरिद्वार के झबरेड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है यहां पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में मातम पसर गया है। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाता है। शाम के समय वह कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था। इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता को नहीं थी और जब उसने कार पीछे की तो बच्चा पहिए के नीचे दब गया। चीख सुनते ही कार आगे कर जब तक उसे नीचे से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


संबंधित आलेख: