• Home
  • News
  • A son of Uttarakhand has brought honor to the nation! Havildar Jagdish Dubey, a resident of Sili village in Garud, received the Army Medal for outstanding bravery.

उत्तराखण्ड के लाल ने बढ़ाया देश का मान! गरूड़ के सिली गांव निवासी हवलदार जगदीश दुबे को उत्कृष्ट शौर्य के लिए मिला सेना मेडल

  • Awaaz Desk
  • January 15, 2026 10:01 AM
A son of Uttarakhand has brought honor to the nation! Havildar Jagdish Dubey, a resident of Sili village in Garud, received the Army Medal for outstanding bravery.

गरुड़। उत्तराखण्ड के एक और लाल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्स) में तैनात गरुड़ विकासखंड के सिल्ली गांव निवासी हवलदार जगदीश दुबे को उनके उत्कृष्ट शौर्य के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। हवलदार जगदीश दुबे की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जानकारी के अनुसार 24 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे एक सर्च आपरेशन के दौरान हवलदार जगदीश दुबे ने साहस का परिचय देते हुए एक आतंकवादी को नजदीक से सटीक निशाना बनाकर ढेर कर दिया था। उनकी इस वीरता और सूझबूझ से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। इस असाधारण पराक्रम के लिए सेना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना मेडल प्रदान किया। हवलदार जगदीश दुबे की इस उपलब्धि पर उनके पिता नरोत्तम दुबे, माता गंगा देवी दुबे, पत्नी पूजा दुबे, बड़े भाई राजेश दुबे, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी जीवन चंद्र दुबे, डा. हेम चंद्र दुबे आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। 


संबंधित आलेख: