नैनीताल में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब! 101 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित, शहरभर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे
नैनीताल। देशभर में आज हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में भी इस पावन अवसर पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर हनुमान जयंती को धूमधाम से मनाया। हनुमान जयंती के मौके पर श्री राम सेवक दल और हनुमान भक्तों द्वारा नगर में भगवा ध्वज फहराया गया। इस दौरान जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी भाग लिया।
इस खास अवसर पर जय श्री राम सेवक दल द्वारा हनुमान जी को 101 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया, जो श्रद्धा और आस्था का अनूठा प्रतीक बना। इसके साथ ही भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूरे नगर में जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।