• Home
  • News
  • A young man from Ghaziabad, who had come to visit Haridwar with friends, was swept away in the river while bathing in the Ganges; the police have launched a search operation.

दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आया था गाजियाबाद का युवक, गंगा स्नान के दौरान नदी में बहा, तलाश में जुटी पुलिस

  • Tapas Vishwas
  • March 15, 2026 12:03 PM
A young man from Ghaziabad, who had come to visit Haridwar with friends, was swept away in the river while bathing in the Ganges; the police have launched a search operation.

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में सुभाष घाट पर शनिवार रात गंगा में नहाते समय एक युवक गंगा में बह गया। बताया जा रहा है कि रेलिंग से छलांग लगाते वक्त उसके सिर में चोट आई और फिर वो सम्भल नहीं सका। लापता हुए युवक की पहचान 27 वर्षीय उत्सव जौहरी पुत्र अजय कुमार जौहरी निवासी, सेक्टर 23, संजय नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और जल पुलिस की टीम लगातार युवक की तलाश में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। युवक की तलाश में सर्च अभियान जारी है। 

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी उत्सव जौहरी शनिवार को अपने चार पांच दोस्तों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे और रात के समय करीब ग्यारह बजे हरकी पैड़ी स्थित सुभाष घाट के पास तीरथ होटल के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान रेलिंग कूदते वो किसी पत्थर से टकरा गया। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया। युवक छलांग लगाने के बाद पानी में ऊपर भी आया। इससे पहले कि युवक सम्भल पाता कि अचानक आगे बहता चला गया और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक पानी में उल्टा लेटकर बहता हुआ भी दिखाई दे रहा है और कुछ दूरी पर आगे जाकर गहरे पानी में लापता हो जाता है. युवक के साथियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस को भी बुलाया गया। काफी देर तक पुलिस और जल पुलिस के जवानों ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर युवक के लापता हो जाने के बाद दोस्तों और परिजनों में शोक है। फिलहाल सोशल मीडिया पर युवक के डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने सुभाष घाट के पास बनी रेलिंग से गंगा में छलांग लगाई थी। आशंका है कि छलांग लगाते समय उसे चोट लगी होगी, जिससे वह संभल नहीं पाया और बह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में युवक की तलाश कर रही है। आसपास के घाटों पर भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही युवक की तलाश की जाएगी। 


संबंधित आलेख: