• Home
  • News
  • AAP MLA Atishi said, BJP and Congress looted Uttarakhand in 21 years! Tributes to mother power, promised if the government is formed, the state will change

आप विधायक आतिशी बोलीं, 21 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को लूटा! मातृशक्ति को किया नमन, वादा किया सरकार बनी तो बदलेगी राज्य की सूरत

editor
  • Manoj Kumar
  • December 26, 2021 07:12 AM
AAP MLA Atishi said, BJP and Congress looted Uttarakhand in 21 years! Tributes to mother power, promised if the government is formed, the state will change

देहरादून। बीते 21 सालों में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखण्ड को लूटने का काम किया है। उत्तराखण्ड 21 साल पहले जैसी स्थिति में था आज भी उसी हाल में है। यह बात आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। वह उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान महिलाओं से संवाद कर रही थीं। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तराखण्ड की मातृशक्ति को सलाम किया। 
 विधायक आतिशी हल्द्वानी के काशीपुर दौरे के बाद देहरादून पहुंचीं। यहां उन्होंने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप के राजपुर विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह ने सैकड़ों महिलाओं के साथ उनका स्वागत किया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखा है। 2022 में उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर महिला सशक्तीकरण पर काम किया जाएगा। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में उत्तराखंड की मातृशक्ति को जो गारंटी दी है कि सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी उसे आप की सरकार बनते ही पूरी किया जाएगा। धर्मपुर स्थित आप के प्रदेश कार्यालय में विधायक आतिशी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वे उत्तराखंड दौरे पर आई हैं और प्रदेश को करीब से देख रही हैं। इस दौरान कई सच्चाई उनके सामने आई हैं। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए हंसा धनई और बेलमति चौहान का नाम लेते हुए उन वीरांगनाओं को याद किया, जिन्होंने राज्य निर्माण के खातिर प्राणों की आहुति दी। कहा कि दुर्भाग्य है कि मातृशक्ति के बलिदान को राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने कभी उचित सम्मान नहीं दिया।


संबंधित आलेख: