• Home
  • News
  • Aashiq or executioner: In Kashipur of Udham Singh Nagar, a mad lover killed two including his girlfriend! Sand throat on the road in broad daylight, sensation from the dreadful incident

आशिक या जल्लादः ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका सहित दो को मौत के घाट उतारा! दिनदहाड़े बीच सड़क पर रेता गला, खौफनाक वारदात से सनसनी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 01, 2022 08:09 AM
Aashiq or executioner: In Kashipur of Udham Singh Nagar, a mad lover killed two including his girlfriend! Sand throat on the road in broad daylight, sensation from the dreadful incident

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका और प्रेमिका की मां को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान हत्यारे ने मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद चौकी पहुंचंकर खुद सरेंडर कर दिया। हत्यारोपी को खून से लथपथ देखकर चौकी पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसको हिरासत में लेकर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है और हर कोई आरोपी की हैवानियत की निंदा करते हुए उसे सख्त से सख्त सजा दिए दिए जाने की मांग कर रहा है। 
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय ननिया पत्नी रईस अपनी 22 वर्षीय बेटी शिबा के साथ काशीपुर के अलीखां में रहती थी। ननिया का पति और उसका बेटा खाड़ी देश में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि आज लगभग 11 बजे अलीखां मोहल्ले का निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया।
दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे हिरासत में लिया। उसके बाद अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


संबंधित आलेख: