हादसाः बद्रीनाथ हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई कार, दिल्ली के पांच यात्री घायल! पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान जवाड़ी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार टकरा गई, जिसमें दिल्ली के पांच सवार घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक जवाड़ी बाईपास से 50 मीटर श्रीनगर की ओर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर पर श्रीनगर की ओर से आ रही कार टकरा गई। जिसमें सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। जिसमें से एक व्यक्ति राकेश पुत्र रमेश प्रसाद निवासी सागर पुर नई दिल्ली को सिर पर चोट लगने के कारण श्रीनगर रेफर किया गया है। बताया गया कि कार से वह दिल्ली से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। दीपक पुत्र केदार प्रसाद सागरपुर दिल्ली, राहुल पुत्र बाल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली, चालक छेम शिखर उर्फ जीतू पुत्र गणेश प्रसाद पटना बिहार, गोलू पुत्र योगेश्वर सागरपुर दिल्ली सामान्य स्थिति में हैं।