• Home
  • News
  • Accident: Car falls into ditch in Pithoragarh! Two people, including a former soldier, killed; village mourns

हादसाः पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार! पूर्व सैनिक समेत दो की मौत, गांव में मातम

editor
  • Awaaz Desk
  • October 04, 2025 05:10 AM
Accident: Car falls into ditch in Pithoragarh! Two people, including a former soldier, killed; village mourns

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पिथौरागढ़ में एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पूर्व फौजी और ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा अपनी कार से पेंशन लेने थल बैंक आए थे। वापसी में घर जाते वक़्त घर से डेढ़ किमी दूर मालाझूला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा और ड्राइवर तुषार चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल कर सड़क पर लाया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है।


संबंधित आलेख: