• Home
  • News
  • Accident: Former Union Minister of State for External Affairs Meenakshi Lekhi injured during Kailash Mansarovar Yatra! Preparations to airlift her

हादसाः कैलाश मानसरोवर यात्रा में घायल हुईं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी! एयरलिफ्ट करने की तैयारी

editor
  • Awaaz Desk
  • July 20, 2025 09:07 AM
Accident: Former Union Minister of State for External Affairs Meenakshi Lekhi injured during Kailash Mansarovar Yatra! Preparations to airlift her

देहरादून। कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल पूर्व केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री मनाक्षी लेखी एक हादसे में चोटिल हो गईं। बताया जा रहा है कि तिब्बत के दारचिन में मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल हुई हैं। इस हादसे में मीनाक्षी लेखी की कमर में गंभीर चोट आई हैं, इसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर भारत वापस लाया गया। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी लेखी को धारचूला के नाभिढांग से हेलीकॉप्टर के जरिये एम्स ऋषिकेश पहुंचाने की योजना है। इसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया जा रहा है कि मीनाक्षी लेखी लिपुलेख दर्रे तक पहुंच चुकी हैं। यहां से उन्हें गुंजी लाया जाएगा, जिसके बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा। फिलहाल मौसम सही नहीं होने के कारण मीनाक्षी लेखी को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है। बता दें मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होने वाले दूसरे दल में शामिल थीं। इस दल 48 लोग शामिल थे। 48 सदस्यीय ये दल 9 जुलाई को टनकपुर से रवाना हुआ था।


संबंधित आलेख: