एक्शनः अवैध अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर! किच्छा के कुरैया गांव में हटाया मदरसा, पहले थमाया गया था नोटिस
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रशासनिक टीमों द्वारा सरकारी जमीनों पर बनाए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में किच्छा के कुरैया गांव में प्रशासन की टीम ने अवैध मदरसा पर कार्रवाई करते हुए अवैध मदरसे को हटाया। जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा अवैध मदरसा संचालक को पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद आज प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया था। इधर प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर भी मजार पर कार्यवाही की गयी थी। वहीं जिले में अन्य जगहों पर भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।