धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली यूट्यूबर स्मृति नेगी के खिलाफ उधमसिंहनगर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौंपी पुलिस को तहरीर!
नैनीताल के डीएसए ग्राउंड से जय श्री राम कहने वालों और हिंदू धर्म के बारे में विवादित टिप्पणी कर वीडियो बनाने वाली तथाकथित यूट्यूबर के खिलाफ अब उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में भी आक्रोश व्याप्त होने लगा है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूट्यूबर स्मृति नेगी के खिलाफ एसपी सिटी मनोज कत्याल और कोतवाली में एसएसआई कमल हासन को एक तहरीर/ज्ञापन सौंपा है।

कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि दिनांक 15 फरवरी 2023 को एक महिला ने अपने यूट्यूब चैनल जिसका लिंक https://youtube.com/@SMRITINEGI ने अपने युट्यूब अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया, उक्त वीडियो में हिंदू धर्म के आराध्य प्रभु श्री राम के नाम को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे हैं तथा सनातन व शौर्य के प्रतीक भगवा ध्वज को आतंकवाद से जोड़कर भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का उच्चारण किया, उक्त स्मृति नेगी द्वारा हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्री राम व सनातन धर्म ध्वज भगवा को लेकर अनर्गल बातें कहीं ।
महोदय, उक्त स्मृति नेगी द्वारा किए गए कृत्य से समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं एवं आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहेंगे उक्त वीडियो जिसमें प्रभु श्री राम और भगवा ध्वज को लेकर की गई आपत्तिजनक बातें आज भी उनके लिंक https://youtube.com/@SMRITINEGI पर अपलोड हैं, उक्त स्मृति नेगी द्वारा वीडियो में कही गई बातों से समाज में वैमनस्य की भावनाएं, विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा पैदा करने के इरादे से की गई हैं ।

अतः महोदय से निवेदन है कि स्मृति नेगी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें एवं यथाशीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजने की कृपा करें। अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।

आपको बता दें कि स्मृति नेगी के खिलाफ नैनीताल में भी वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन नाराज़ हिंदूवादी संगठनों द्वारा मल्लीताल कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी,मामले की विवेचना जारी है कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक स्मृति नेगी मामले में किसी भी तरह का सहयोग नही कर रही है स्मृति ने नोटिस भी रिसीव नही किया है लिहाजा आज उसके पास नैनीताल से पुलिस भेजी गई है।

आपको ये भी बता दे कि स्मृति नेगी ने कुछ दिन पहले ही अपने माता पिता के ऊपर भी जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था और केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि स्मृति नेगी ने अपने पति पर भरण पोषण का मुकदमा दायर किया था,ये मामला भी काफी विवादित रहा है।
