• Home
  • News
  • Adolescent Health Program: ANM Deepa gave health related information to the youth in Rudrapur! Also told about the changes that take place in adolescence

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमः रुद्रपुर में एएनएम दीपा ने युवाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी! किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के बारे में भी बताया

editor
  • Manoj Kumar
  • February 25, 2022 09:02 AM
 Adolescent Health Program: ANM Deepa gave health related information to the youth in Rudrapur! Also told about the changes that take place in adolescence

रुद्रपुर। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज जिला अस्पताल में तैनात एएनएम दीपा जोशी ने पीयेर एजुकेटर ग्रुप के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस दौरान एएनएम दीपा ने किशोरा अवस्था में होने वाले परिवर्तन और किशोरावस्था में किस प्रकार का आहार लेना चाहिए इसकी भी विस्तृत जानकारी दी। एएनएम दीपा ने बताया कि किशोरावस्था में आने के बाद बहुत परिवर्तन होता है ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए खुद को स्वस्थ्य और तंदरूस्त रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में आने के बाद खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि शरीर का सही से विकास हो सके। कार्यक्रम शहर के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर ग्रुप के सदस्यों ने एएनएम दीपा का स्वागत किया। बता दें कि एएनएम दीपा अपने फर्ज के साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती आई हैं। अभी हाल में उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान न केवल लोगों की मदद की, बल्कि कर्तव्यों का पालन करते हुए शहर और आसपास के इलाकों में वैक्सीनेशन का काम बखूबी किया। उन्होंने खुद घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया और वैक्सीनेशन के मामले में शहर को आगे करते हुए शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया। वह स्वच्छता को लेकर भी अक्सर लोगों को जागरूक करती आई हैं। इस मौके पर डोरी सिंह, आमिर खान आदि मौजूद थे।


संबंधित आलेख: