• Home
  • News
  • Alerta de avalanchas en Uttarakhand, nevadas en zonas de gran altitud, peligro declarado para cinco distritos.

 उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी,पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा

  • Tapas Vishwas
  • March 21, 2026 08:03 AM
Alerta de avalanchas en Uttarakhand, nevadas en zonas de gran altitud, peligro declarado para cinco distritos.

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्र की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 श्रेणी में रखा गया है, जहां हिमस्खलन का खतरा अधिक माना गया है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है, जहां हल्के जोखिम की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने संबंधित जिलों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सतर्क किया जाए। अधिक बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें। कुल मिलाकर, राज्य के पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी हो गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।


संबंधित आलेख: