• Home
  • News
  • All madrassas of Uttarakhand Waqf Board will be modern! Will be operated in the name of former President APJ Abdul Kalam

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सभी मदरसे होंगे मॉडर्न! पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से होंगे संचालित

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 19, 2023 01:12 PM
All madrassas of Uttarakhand Waqf Board will be modern! Will be operated in the name of former President APJ Abdul Kalam

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के तहत संचालित हो रहे प्रदेश के 117 मदरसों में अब बच्चों को मॉडर्न एजुकेशन दिया जाएगा। प्रदेश के चार जिलों (देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल) में मौजूद वक्फ बोर्ड के मदरसों को मॉडर्न किया जाएगा। पहले चरण में चार मदरसों को मॉर्डन किया गया है। लिहाजा आने वाले समय में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे हाथ में कुरान लेकर पढ़ते नजर आएंगे। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने इन मॉडर्न मदरसों का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने का निर्णय लिया। जिसपर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सहमति जता दी है। 

जानकारी देते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि वक्फ बोर्ड ने अपने सभी 117 मदरसों को मॉर्डनाइज करने का निर्णय लिया है।  पहले चरण में चार मदरसों को मॉडर्न किया जाएगा। हालांकि सभी मॉडर्न मदरसों का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा। जिसपर सीएम धामी ने भी अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में बच्चे इन मदरसों से राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़कर मां भारती की सेवा के विचार से भी जुड़ेंगे। शादाब शम्स ने आगे कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से मॉडर्न मदरसे संचालित होने लग जाएंगे। इसके लिए जनवरी माह से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा मदरसों के कमरे और एजुकेशन भी मॉडर्न होंगे। जिससे मदरसों में पढ़ने वाले हर बच्चे एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे हाथ में कुरान लेकर पढ़ते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में आने वाले समय में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था बहुत बेहतर होगी। 
 


संबंधित आलेख: