• Home
  • News
  • Almora Breaking: SSP transferred! Avnish Kumar became Dwarahat police station incharge, Dinesh Singh was made Bagwalipokhar outpost incharge.

अल्मोड़ा ब्रेकिंगः एसएसपी ने किए तबादले! अवनीश कुमार बने द्वाराहाट थानाध्यक्ष, दिनेश सिंह को बग्वालीपोखर चौकी इंचार्ज बनाया

editor
  • Awaaz Desk
  • December 22, 2023 10:12 AM
Almora Breaking: SSP transferred! Avnish Kumar became Dwarahat police station incharge, Dinesh Singh was made Bagwalipokhar outpost incharge.

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने जिले के कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस दौरान द्वाराहाट थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव को रानीखेत कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं चौखुटिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को द्वाराहाट थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी क्रम में दन्या थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह को चौखुटिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक विजय सिंह नेगी को दन्या थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक बलवीर सिंह को प्रभारी चौकी ताड़ीखेत बनाया गया है। इसी क्रम में बग्वालीपोखर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी धारानौला, उप निरीक्षक दिनेश सिंह को बग्वालीपोखर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। 


संबंधित आलेख: