• Home
  • News
  • Almora: Karan of Ranikhet won silver medal in State Strongman Championship

अल्मोड़ा:स्टेट स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में रानीखेत के करन ने जीता रजत पदक

editor
  • Kanchan Verma
  • January 13, 2022 08:01 AM
Almora: Karan of Ranikhet won silver medal in State Strongman Championship

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में संपन्न उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में गनियाद्योली निवासी करन बुधानी ने रजत पदक जीता है। करन ने देहरादून की टीम से प्रतियोगिता में भाग लिया और बैंच प्रेस तथा डेडलिफ्ट प्रतिस्पर्धाओं में पदक झटके।उन्होंने 66 भार वर्ग में भाग लिया। बैंच प्रेस में 92.5 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता। इसके अलावा डेडलिफ्ट प्रतिस्पर्धा में 180 किलो भार उठाकर पुन: रजत पदक प्राप्त किया। इधर, करन के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है,और कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है,अगर सुविधाएं मिले तो यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा सकते है। 


संबंधित आलेख: