• Home
  • News
  • Almora: Liquor was being sold in the grocery shop! When the police arrived, there was a stampede, the shopkeeper was arrested

अल्मोड़ाः परचून की दुकान में बिक रही थी शराब! पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, दुकानदार गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • October 04, 2023 12:10 PM
Almora: Liquor was being sold in the grocery shop! When the police arrived, there was a stampede, the shopkeeper was arrested

अल्मोड़ा। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को भतरौजखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम हेतु होटल, ढाबा और दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम सौखती, भतरौजखान में एक शख्स को अपने परचून व कॉस्मेटिक की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने पर कब्जे से 50 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब व शराब पिलाने में प्रयुक्त डिस्पोजल गिलास और खाली पव्वे बरामद किए गए। इस दौरान आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गयी। पुलिस टीम में रविन्द्र सिंह, हरेन्द्र तोमर, हरजिन्दर सिंह मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: