• Home
  • News
  • Almora: "Operation Health Movement" continues in Chaukhutia! Villagers adamant about their demands

अल्मोड़ाः चौखुटिया में ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन’ जारी! मांगों को लेकर अड़े ग्रामीण

editor
  • Awaaz Desk
  • October 10, 2025 10:10 AM
Almora: "Operation Health Movement" continues in Chaukhutia! Villagers adamant about their demands

द्वाराहाट। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन’ गुरूवार को 8वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत भूपाल सिंह बोरा, पार्वती मिश्रा और दिनेश पालीवाल ने आमरण अनशन शुरू किया है। इनके अलावा दो लोगों ने मौन सत्याग्रह और 15 आंदोलनकारी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पंहुचे। जानकारी के अनुसार आंदोलनकारी हीरा सिंह पटवाल ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं को गोली मार लेंगे। इस बयान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। आंदोलन स्थल पर पुलिस बल तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बावजूद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया है। कहा कि जब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा।


संबंधित आलेख: