• Home
  • News
  • Almora: Police school set up in Dwarahat Inter College! Police station chief Yadav made students aware, taught them law lessons

अल्मोड़ाः द्वाराहाट इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला! थानाध्यक्ष यादव ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, पढ़ाया कानून का पाठ

editor
  • Awaaz Desk
  • October 18, 2023 10:10 AM
Almora: Police school set up in Dwarahat Inter College! Police station chief Yadav made students aware, taught them law lessons

द्वाराहाट। अल्मोड़ा एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर आज द्वाराहाट थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंटर कॉलेज में क्लास लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष यादव ने जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार एवं उनके संरक्षण अधिनियम के तहत उनके अधिकारों और सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत कानूनी जानकारी दी गयी।

इसके अतिरिक्त साईबर क्राईम, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के प्रयोग, हेल्पलाईन नंबर, नाबालिग बच्चों से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति मॉड्यूल के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।


संबंधित आलेख: