नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस बड़ा एक्शन! साढ़े दस लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 42.5 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बरामद गांजे की कीमत 10,62,875 आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार और एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जैनल के पास नौला गांव सड़क पर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का इशारा किया। हालांकि कार चालक मौका देखकर चाबी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें बैठे ऊधम सिंह नगर जिला निवासी रोहित कुमार और नैनीताल जनपद निवासी जीवन आर्या के कब्जे से चार कट्टों में कुल 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में मुकदमा दर्ज किया और कार को सीज कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुशील कुमार, करतार सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, प्रीतम सिंह, अवधेश कुमार, परवेज खान मौजूद रहे।