• Home
  • News
  • Almora: Work being done in Jageshwar Dham under the master plan! DPR of river front is ready, the temple will look divine and grand.

अल्मोड़ाः मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर धाम में हो रहे कार्य! रिवर फ्रंट की डीपीआर तैयार, दिव्य और भव्य नजर आयेगा धाम

editor
  • Awaaz Desk
  • December 14, 2024 09:12 AM
Almora: Work being done in Jageshwar Dham under the master plan! DPR of river front is ready, the temple will look divine and grand.

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्य तेज हो गए हैं। मंदिर में रिवर फ्रंट के कार्यों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। यहां पर 23 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा। उसके बाद जागेश्वर धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आयेगा। जागेश्वर में रिवर फ्रंट निर्माण की डीपीआर परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) ने तैयार कर ली है। इसी को लेकर पीआईयू के एई हेमंत पाठक और राजस्व विभाग की टीम ने रिवर फ्रंट के कार्यों के सर्वे के लिए स्थलीय निरीक्षण कर नाप, बेनाप भूमि और पेड़ों की स्थिति का पता लगाया। एई हेमंत पाठक के मुताबिक जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत रिवर फ्रंट निर्माण की डीपीआर तैयार हो चुकी है। करीब 23 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा। बताया कि बजट स्वीकृत होते ही जागेश्वर में म्यूजियम से लेकर ब्रह्मकुंड तक रिवर फ्रंट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जटागंगा में छोटे-छोटे डैम और घाटों का निर्माण भी रिवर फ्रंट के तहत किया जाएगा।  


संबंधित आलेख: