उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाई जा रही अंबेडकर जयंती! जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम, बाबा साहेब को किया नमन
रुद्रपुर/नैनीताल। आज देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में भी अंबेडकर जयंती की धूम देखने को मिली। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए और लोगों ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। नैनीताल में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन कार्की ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री शांति मेहरा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई व मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान दया बिष्ट, अमृता शाह, भरत मेहरा, दीपिका बेनीवाल, प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, राधा कोलिया, कविता गंगोला, अरुण, आशीष बजाज, विजय कुमार, मनोज जगती, भागवत रावत, अरुण कुमार, विकास जोशी, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, आशीष बजाज, आनंद बिष्ट, राहुल नेगी, मनोज, शैलेश बिष्ट, युवराज, प्रेम अधिकारी, दीपिका बनवाल, विक्रम राठौर, भगवत रावत आदि मौजूद रहे।

इधर नैनीताल के डीएसए मैदान से अंबडेकर भवन तक रैली निकाली गई। जिसके पश्चात तल्लीताल स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे इकलौते व्यक्ति हैं जिन्होंने दलितों और वंचितों को सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। शिल्पकार सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को नमन किया।
उधर रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर बुध पार्क में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में मेयर विकास शर्मा सहित तमाम लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने कहा कि बाबासाहेब ने तीन मंत्र दिए थे शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। आज हमें इस विचारधारा पर चलना होगा तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा।

इधर चंपावत जिले के लोहाघाट में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। सर्वप्रथम बाबा साहेब की मूर्ति में माल्यार्पण का उनका आशीर्वाद दिया गया। यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व चंपावत जिला प्रभारी रमेश रौतेला व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा बाबा साहब ने हमेशा समाज के कमजोर व पिछड़े समाज को ऊंचा उठने के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रकाश महरा, लोकेश पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, अजय गोरखा सहित कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को नमन किया।

