और हाथ में दराती लेकर गेहूं की फसल काटने लगी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या! सोशल मीडिया पर बटोर रही खूब सुर्खियां, लिंक में देखें फोटोज

उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सुर्खियों में हैं। उनकी हाथ में दराती लेकर गेहूं काटते हुई फोटोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल बीते रोज ग्राम केदारावाला जाते वक्त कैबिनेट मंत्री आर्या ने अचानक अपने काफिले को रोक दिया और खेतों में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं के पास पहुंच गयीं। इस दौरान रेखा आर्या ने दराती उठाई और महिलाओं के साथ गेहूं काटने लगी। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री को अपने बीच में देखकर महिलाओं के खुशी का ठिकाना न रहा। इस दौरान आर्या ने महिलाओं से दिनचर्या को लेकर बात की और उनका सम्मान किया। जैसे ही कैबिनेट मंत्री के खेतों में जाने की खबर मिली तो खासी संख्या में लोग वहां जुट गये। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आर्या ने वहां के ग्राम प्रधान से ट्रैक्टर व थ्रेशर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं बेहद मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।
मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खेतों में काम कर रही महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। आप भी देखें फोटोज---