• Home
  • News
  • Angel Chakma murder case: Uttarakhand police conduct raids in search of the main accused! Nepal police also raided possible hideouts.

एंजेल चकमा हत्याकाण्डः मुख्य आरोपी की तलाश में उत्तराखण्ड पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी! नेपाल पुलिस ने भी संभावित ठिकानों पर दी दबिश

editor
  • Awaaz Desk
  • January 02, 2026 06:01 AM
Angel Chakma murder case: Uttarakhand police conduct raids in search of the main accused! Nepal police also raided possible hideouts.

देहरादून। एंजेल चकमा हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी राज यज्ञ अवस्थी फरार चल रहा है। ऐसे में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। इस बीच नेपाल पुलिस ने भी उसके ठिकानों पर छापेमारी की है और देहरादून पुलिस लगातार नेपाल पुलिस के संपर्क में है। खबरों की मानें तो पुलिस अब आरोपी राज यज्ञ अवस्थी के बेहद नजदीक है। बताया जा रहा है कि वह बहुत जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। नौ दिसंबर को सेलाकुई में हुई घटना में घायल हुए एंजेल चकमा की 26 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी। चकमा की मौत के बाद इसे हत्या में तरमीम किया गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी यज्ञ राज अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की पुलिस भी आरोपी को पकड़ने के लिए मदद कर रही है। नेपाल की पुलिस ने आरोपी के घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी बॉर्डर इलाके में ही मौजूद है। उसे लगातार ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।


संबंधित आलेख: