• Home
  • News
  • Ankita Bhandari's murder sparks political upheaval in Uttarakhand! Congress leaders stage violent protests in Rudrapur, Rishikesh, and Dehradun, and clash with police.

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड पर उत्तराखण्ड में सियासी भूचाल! रुद्रपुर, ऋषिकेश, देहरादून में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

editor
  • Awaaz Desk
  • January 03, 2026 11:01 AM
Ankita Bhandari's murder sparks political upheaval in Uttarakhand! Congress leaders stage violent protests in Rudrapur, Rishikesh, and Dehradun, and clash with police.

देहरादून। उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामला एक बार फिर गरमाया हुआ है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए सनसनीखेज दावों के बाद जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं प्रदेश की सियासत भी गरमाई हुई है। कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश, देहरादून और ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में जबरदस्त प्रदर्शन किए। रुद्रपुर में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नैनीताल रोड से विशाल जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार पर जमकर हमला बोला। विधायक बेहड़ ने कहा कि जब से इस मामले में भाजपा के एक वीआईपी का नाम सामने आया है तब से भाजपा सरकार ने चुप्पी साध ली है और भाजपा का हर नेता इस मामले से अपना बचाव करता हुआ नजर आ रहा है और एक शब्द भी नहीं बोल रहा है, जो निंदनीय है। 
वहीं ऋषिकेश में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के आवास का घेराव किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम को लेकर प्रदेश सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि आखिर वह वीआईपी कौन है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्योति रौतेला ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद ज्योति रौतेला सड़क पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। वहीं कर्णप्रयाग में अंकिता मामले को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस से सबूत दिखाने की मांग की। कहा की कांग्रेस बेवजह दिवंगत अंकिता के नाम को उछाल कर राजनीति कर रहे है। अगर इस मामले में कांग्रेस के पास कोई सबूत है तो उसे सामने दिखाए। देहरादून में भी एनएसयूआई छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया।


संबंधित आलेख: