• Home
  • News
  • Another big accident in Uttarakhand: Truck fell into a ditch, two people died on the spot! More than 8 people injured, mourning spread in the area

उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसाः खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत! 8 से अधिक लोग घायल, इलाके में पसरा मातम

editor
  • Manoj Kumar
  • March 21, 2022 04:03 AM
Another big accident in Uttarakhand: Truck fell into a ditch, two people died on the spot! More than 8 people injured, mourning spread in the area

देहरादून। देवभूमि में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। आज सुबह-सुबह यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि वाहन में 11 लोग सवार थे और रुड़की से उत्‍तरकाशी जा रहे थे। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दब है। जिससे निकाला जा रहा। डामटा पुलिस मौके पर हैं। बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है। अन्य लोग लापता हैं। खोज एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों में मोनू पुत्र राकेश निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जावेद पुत्र ज़ाहिद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, कपिल पुत्र रविशंकर निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, रज्जा पुत्र याकुब निवासी लखनोती थाना गंगो जिला सहारनपुर, ओयिन पुत्र साधूराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जगतार पुत्र सलामत अली निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, मुस्तफ़ा हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी लखनोती थाना गंगो सहारनपुर, राम कुमार पुत्र मालेराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की और जावेद पुत्र अमजाद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार शामिल हैं।


संबंधित आलेख: