• Home
  • News
  • Another family ruined by doubt! The husband was furious about meeting a pregnant wife with an unknown person, pushed to death from the third storey ... read the whole matter in the link

शक ने उजाड़ दिया एक और परिवार! अंजान व्यक्ति से गर्भवती पत्नी की मुलाकात की बात पर भड़का पति, तीसरी मंजिल से धक्का देकर उतारा मौत के घाट...लिंक में पढ़ें पूरा मामला

editor
  • Manoj Kumar
  • April 06, 2022 06:04 AM
Another family ruined by doubt! The husband was furious about meeting a pregnant wife with an unknown person, pushed to death from the third storey ... read the whole matter in the link

हल्द्वानी। पड़ोसी की बात सुनकर एक व्यक्ति ने न केवल अपनी पत्नी पर शक किया बल्कि उसे तीसरी मंजिल से गिराकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला पांच माह की गर्भवती थी और जैसे ही उसे तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया तो नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गयी। 
जानकारी के अनुसार मल्लानगर थाना विनावर बदायूं निवासी कुलदीप अपनी 21 वर्षीय पत्नी मंजू देवी व तीन साल की बेटी के साथ उत्तर उजाला बनभूलपुरा में किराए के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार कुलदीप मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह कमरे में पहुंचा। पड़ोसी भगवान दई ने उन्हें बताया कि दिन में उसकी पत्नी से मिलने के लिए कोई अंजान व्यक्ति आया था। पहले भी व्यक्ति उसकी गैर मौजूदगी में घर आ चुका है। यह सुनकर कुलदीप अपने ससुराल हरिपुर सूखा मुखानी पहुंचा और अपनी सास कलावती, ससुर खेम करन, साले सतवीर को लेकर कमरे में पहुंचा। जहां भगवान दई से बातचीत कराई। इस बीच मंजू व भगवान दई के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आराेप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। वाद-विवाद के दौरान ही भगवान दई, उसके पति आशा राम व बेटे सुमित और अमित ने मंजू को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही मंजू की मौत हो गई। 


संबंधित आलेख: