• Home
  • News
  • Another murder in the capital Dehradun, the body of a young woman found in a sack in the forest, police engaged in investigation of the case.

राजधानी देहरादून में एक और हत्या, जंगल से कट्टे में बंद मिली युवती लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

  • Tapas Vishwas
  • March 11, 2026 11:03 AM
Another murder in the capital Dehradun, the body of a young woman found in a sack in the forest, police engaged in investigation of the case.

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक बोरे के अंदर महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। घटना माण्डुवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों को माण्डुवाला रोड स्थित जंगल की ओर से तेज बदबू आ रही थी। शक होने पर लोगों ने आसपास तलाश की तो एक बोरा पड़ा मिला, जिससे दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी जानकारी जुटा रही है। थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि महिला की हत्या करीब तीन से चार दिन पहले की गई है। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया होगा। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला की पहचान हो सके और आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।


संबंधित आलेख: