• Home
  • News
  • Another painful death in a road accident! Bike fell into a pit in the dark

 सड़क हादसे में एक और दर्दनाक मौत! अंधेरे में गड्ढे में गिरी बाइक

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 14, 2024 12:01 PM
Another painful death in a road accident! Bike fell into a pit in the dark

उत्तराखंड: जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस सितारगंज लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। सितारगंज निवासी इकपाल सिंह  पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह और उनके परिवार से मिलने के लिए आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। श्रीपुर बिचवा के पास रविवार सुबह के समय कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी उनको सड़क के नीचे मोबाइल के बजने की आवाज आई। सड़क के नीचे झांककर देखा तो शव पड़ा मिला और जेब में रखा मोबाइल बज रहा था। जिनकी शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


संबंधित आलेख: