• Home
  • News
  • Another tragic road accident in Uttarakhand! Car fell off the road, doctor died

उत्तराखण्ड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा! सड़क से नीचे गिरी कार, डॉक्टर की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • March 09, 2025 10:03 AM
Another tragic road accident in Uttarakhand! Car fell off the road, doctor died

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम पिथौरागढ़ से सामने आया है, यहां चंडाक पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर शनिवार देर रात एक कार सड़क से 25 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक डॉक्टर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात जिले के दो डॉक्टर और एक व्यक्ति कार से स्विमिंग पूल के पास घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी कार असंतुलित होकर ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में सीएचसी धारचूला में तैनात 27 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण निवासी लख्ती, जौरासी डीडीहाट की मौत हो गई है। आपातकालीन डॉक्टर अमन आलम ने बताया कि दुर्घटना में नगर के सिटी हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर आर 34 वर्षीय रवि निवासी मैसूर (कर्नाटक) और 26 वर्षीय दिव्यांशु जोशी निवासी धारचूला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को रात में 108 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से डॉक्टर लक्ष्मण की मौत हो गई। 


संबंधित आलेख: