• Home
  • News
  • ANTF conducts major operation in Uttarakhand! Two drug smugglers arrested, heroin worth 3.6 million rupees seized.

उत्तराखण्ड में एएनटीएफ का बड़ा ऑपरेशन! दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 36 लाख की हेरोइन बरामद

editor
  • Awaaz Desk
  • November 13, 2025 10:11 AM
ANTF conducts major operation in Uttarakhand! Two drug smugglers arrested, heroin worth 3.6 million rupees seized.

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत प्रदेशभर में पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने 12 नवंबर की रात को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दो आरोपी अब्बास और मोहम्मद सावेज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली के जाकिर नाम के व्यक्ति से लाए थे और इसे देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में, खासकर कॉलेज विद्यार्थियों और अन्य लोगों को छोटी.छोटी मात्रा में बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। एएनटीएफ ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 


संबंधित आलेख: