• Home
  • News
  • Asha Sharma was honored with the prestigious women's award 2022 in Delhi, for her excellent work and awareness campaign for breast cancer.

आशा शर्मा को दिल्ली में prestigious women award 2022 से किया गया सम्मानित,ब्रेस्ट कैंसर के लिए जागरूकता अभियान और उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला ये अवार्ड

editor
  • Kanchan Verma
  • February 22, 2022 08:02 AM
Asha Sharma was honored with the prestigious women's award 2022 in Delhi, for her excellent work and awareness campaign for breast cancer.

आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष नैनीताल निवासी आशा शर्मा को दिल्ली के नॉर्थ कैंपस के प्रसिद्ध हंसराज कॉलेज में उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा "prestigious women award 2022" से सम्मानित किया गया। आशा शर्मा पिछले कई सालों से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान चलाती आ रही है। समय समय पर उनके द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है,जिनमे देश विदेश के जाने माने डॉक्टर भी अपनी सहभागिता निभाते है।  नैनीताल ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आशा शर्मा कैंसर के प्रति लोगो को जागरूक करती है। उनके द्वारा चलाई जाने वाली पिंक मुहिम में महिलाएं ही नही बल्कि पुरुष भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। आशा शर्मा कैंसर मरीजो के लिए पेंटिंग्स द्वारा चैरिटी भी इक्कठा करती है। कोरोना काल मे उन्होंने 300 से भी ज़्यादा पेंटिंग्स बनाई जिनकी प्रदर्शनी दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में लगाई गई। पेंटिंग्स से होने वाली कमाई आशा शर्मा कैंसर के मरीजो पर खर्च करती है। इसके अलावा आशा शर्मा समाज सेवा,गरीबो की मदद,महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना,असहाय लोगो की मदद करना इत्यादि करती है। 
उनके इन्हीं कार्यो के लिए उन्हें "prestigious women award 2022" से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड पाकर आशा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये अवार्ड मेरे परिवार, समाज और हर एक महिला को समर्पित है।


संबंधित आलेख: