• Home
  • News
  • Assembly Elections: BJP High Command's Eye On Kichcha! Star campaigners constantly reaching out in support of Shukla, Congress looking weak

विधानसभा चुनावः भाजपा हाईकमान की नजर किच्छा पर! लगातार शुक्ला के समर्थन में पहुंच रहे स्टार प्रचारक, कमजोर नजर आ रही कांग्रेस

editor
  • Awaaz Desk
  • February 11, 2022 01:02 PM
Assembly Elections: BJP High Command's Eye On Kichcha! Star campaigners constantly reaching out in support of Shukla, Congress looking weak

किच्छा। विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बचा है। दो दिन बाद 14 फरवरी को प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो जायेगी। मतदान की उल्टी गिनतियां शुरू होते ही प्रत्याशियों की धड़कने भी तेज हो गयी हैं। बात किच्छा विधानसभा की करें तो यहां भाजपा से राजेश शुक्ला, कांग्रेस से पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ मैदान में हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर इस विधानसभा में अजय तिवारी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भाजपा की बात की जाए तो इस सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार राज किया है। विधायक शुक्ला ने पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराकर रिकॉर्ड दर्ज किया था। इसबार भी भाजपा इस सीट को अपने खेमे में लेने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। लगातार एक के बाद एक स्टार प्रचारक किच्छा पहुंच रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ फिलहाल कमजोर दिख रही है। आवाज इंडिया की टीम जब चुनावी माहौल भांपने के लिए फील्ड में उतरी तो विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे में भाजपा को बढ़त मिलती दिखी जबकि कांग्रेस के पक्ष में कम लोग ही बोलते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहड़ को जब रुद्रपुर की जनता ने नकार दिया तो वह किच्छा की तरफ आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर न केवल उनकी उपेक्षा की बल्कि जनता के साथ भी छल किया। उधर सूत्रों की मानें तो बेहड़ को टिकट मिलने के बाद कहीं न कहीं स्थानीय कांग्रेसियों में अब भी आक्रोश है और इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। हांलाकि किसकी हार होगी और किसके सिर ताज सजेगा यह तो आगामी 10 मार्च को ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस कमजोर दिखाई दे रही है।


संबंधित आलेख: