• Home
  • News
  • Assembly elections: Independent candidate Thukral took out a rally in the market! The crowd gathered in support, Thukral looked giddy after seeing the supporters

विधानसभा चुनावः निर्दलीय प्रत्याशी ठुकराल ने बाजार में निकाली रैली! समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों को देख गदगद दिखे ठुकराल

editor
  • Manoj Kumar
  • February 12, 2022 10:02 AM
Assembly elections: Independent candidate Thukral took out a rally in the market! The crowd gathered in support, Thukral looked giddy after seeing the supporters

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने आज प्रचार अभियान के आंखिरी दिन शहर में रैली निकाली। इस दौरान उनके समर्थन में हजारों लोग उमड़े। इस दौरान ठुकराल समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। वहीं ठुकराल ने लोगों से हाथ जोड़कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील की। गौरतलब है कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज शाम पांच बजे बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जायेगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने व्यापक प्रचार प्रसार किया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे गए और अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास हुआ। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी ठुकराल ने मुख्य बाजार में रोड शो किया। इस दौरान अपने सर्मथन में उमड़ी भीड़ देख ठुकराल खासे गदगद नजर आए। गौरतलब है कि राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर सीट पर लगातार दो बार विधायक रहे। हांलाकि इससे पहले वह भाजपा में थे लेकिन पिछले दिनों टिकट वितरण के बाद उन्होंने भाजपा को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में ताल ठोक दी। ठुकराल के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोकने के बाद चुनावी समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और भाजपा की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा मैदान में खड़े हैं। 


संबंधित आलेख: