• Home
  • News
  • Assembly elections: So is Congress preparing to break into BJP's stronghold! Rudrapur seat may be in turmoil, who will be BJP's savior?

विधानसभा चुनावः तो क्या भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है कांग्रेस! रुद्रपुर सीट पर मच सकता घमासान, कौन होगा भाजपा का खेवनहार?

  • Manoj Kumar
  • January 16, 2022 07:01 AM
Assembly elections: So is Congress preparing to break into BJP's stronghold! Rudrapur seat may be in turmoil, who will be BJP's savior?

रुद्रपुर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे दल-बदल का सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा है। कल सुबह से लेकर अभी तक उत्तराखण्ड में दल-बदल की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। कल जहां दिनभर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरिता आर्या के भाजपा में जाने की खबरें चलीं वहीं शाम होते-होते रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस या आप में जाने की चर्चा होने लगी। हांलाकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर सीट पर इस बार भाजपा हाईकमान नए चेहरे को मैदान में उतारने के मूड में है और यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का टिकट फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि अगर विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कटता है तो वह बगावत करते हुए कांग्रेस या आप में से किसी एक पार्टी का दामन थाम सकते है। चर्चा तो यहां तक है कि दिल्ली में अरोरा और ठुकराल समर्थकों की एक लॉबी ने डेरा डाला हुआ है। ऐसे में अगर ठुकराल का टिकट कटता है तो सियासत में घमासान मचना तय है। उधर एक चर्चा यह भी है कि रुद्रपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर तैयारी कर रही पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आम आदमी पार्टी के बडे़ नेताओं के संपर्क में हैं और अगर विधायक ठुकराल कांग्रेस में आते हैं तो वह आप में जा सकती हैं। हांलाकि इस मामले में जब आवाज 24ग्7 इंडिया की टीम ने उनसे बात की तो उन्होंने इसे अफवाह बताया और कहा कि चाहे टिकट मिले या ना मिले वह कांग्रेस में रहेंगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि पार्टी उन्हें जरूर मौका देगी और कांग्रेस के बैनर पर वही इस सीट से चुनाव लडेंगी। उधर आज सुबह एकाएक भाजपा के तीन बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से सियासी माहौल और गरमा गया। चर्चा है कि भाजपा के तीन बड़े चेहरे कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में है और बहुत जल्द कांग्रेस में जा सकते हैं। कुल मिलाकर उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है और नेताजी के इधर-उधर जाने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। 


संबंधित आलेख: