• Home
  • News
  • Assembly Speaker Ritu Khanduri upset over the slow pace of patch work on the highway! Strict instructions given to officials

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी हाईवे पर पैच वर्क की धीमी रफ्तार पर खफा! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 03, 2023 10:12 AM
Assembly Speaker Ritu Khanduri upset over the slow pace of patch work on the highway! Strict instructions given to officials

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे को गड्ढा मुक्त करने में हो रही देरी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नजीबाबाद कोटद्वार 25 किलोमीटर सड़क मार्ग पर पैचवर्क कार्य में देरी पर नाराजगी जताई। जबकि 25 किमी मार्ग पर गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अधिकारियों को मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। साथ ही गड्ढों की वजह से लोग हिचकोले खाते सफर करने को मजबूर हैं।  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चल रहे पैचकार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धीमी गति से कार्य होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौर हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 534 का पौड़ी में चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। नजीबाबाद कोटद्वार के मध्य चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रथम फेज का कार्य के दौरान सड़क किनारे पेड़ों का कटान पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में नजीबाबाद कोटद्वार के मध्य जगह-जगह हुए गड्ढों को भरने का कार्य धीमी गति होने से कोटद्वार विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग पर गड्ढों की वजह से दुर्घटना हो रही हैं. साथ ही लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द पैच वर्क पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार को जल्द कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 


संबंधित आलेख: