• Home
  • News
  • Audacity: A female constable was kidnapped just hours before her wedding! Criminal Ankit Dhikoli was accused, causing a stir within the police department.

दुस्साहसः शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण! बदमाश अंकित ढिकोली पर लगा आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

  • Awaaz Desk
  • February 08, 2026 10:02 AM
Audacity: A female constable was kidnapped just hours before her wedding! Criminal Ankit Dhikoli was accused, causing a stir within the police department.

मेरठ। यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण होने की खबरों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अगवा करने का आरोप मेरठ के ही मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी बदमाश अंकित पर है। एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है, साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात गांव अकबरपुर सादात में महिला सिपाही की बारात आनी थी। बारात आने से कुछ घंटे पहले ही शाम के समय अंकित ढिकोली दुल्हन को उठाकर ले गया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने तत्काल थाना पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर अफसरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया। इसके साथ ही एसटीएफ को भी महिला सिपाही की बरामदगी के लिए लगाया गया है। बताया गया कि महिला सिपाही की बारात मेरठ के गांव ढिकोली से ही आनी थी। होने वाला दूल्हा भी मुजफ्फरनगर के थाने में महिला सिपाही के साथ थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। महिला 2020 बैच की कांस्टेबल है। फिलहाल इस संवेदनशील मामले को पुलिस द्वारा गोपनीय रखा जा रहा है ताकि अपहरणकर्ता को पकड़ने और महिला सिपाही को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयासों में कोई बाधा न आए। मामले की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हांलाकि सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही और अंकित ढिकोली पूर्व परिचित हैं। महिला सिपाही बालिग है और उसकी उम्र 25 साल है। उसने परिवार वालों को खुद फोन करके कहा है कि चिंता मत करना, वह अपनी मर्जी से जा रही है। इसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों की तलाश और मामले की जांच की जा रही है। 


संबंधित आलेख: